आप कमजोर नहीं हो
#आप_कमजोर_नहीं_हो ... """""'''''''''''''''''''''''''''"""""""'''''"""'''''''''''''''''''' बुराई का देवता शक्तिशाली नहीं है, आप दुर्बल हो. जरा गौर करें एक दफा अपने अंदर झांक लीजिए... अंधेरा कितना घना है तब आप टटोल पायेंगे कि आपकी आत्मा किसी बियाबान खोह में पड़े पंछी नाई हूक रही है.स्मरण रखिए बुराई का देवता(शैतान)वाकई इतना शक्तिशाली नहीं है जितना आप समझते आ रहे हैं..... ये जान लीजिए कि सांप का फन कुचला जा चुका है बस पूंछ छटपटा रही है.अगर आप पाप में गिरते हैं तो इसमें शैतान का दोष नहीं है. आप गिरे हो अपनी दुर्बलताओं के कारण.जैसे सूखे जड़ वाला वृक्ष आंधियों में गिर जाता है. आंधी न भी आता तो उसे गिरना ही था. आंधी तो बहाना हुआ.आंधी न भी आये तो ये दरख्त अपनी दुर्बलताओं के कारण गिर जायेंगे. आ...