पुनर्जन्म कयासी अवधारणा मात्र है.
मरने के बाद आवागमन पुनर्जन्म या हिसाब किताब?? चलिए हम पहली बात पर विचार करते है अगर मौत के बाद पुनर्जन्म होता है तो क्या होगा पुनर्जन्म यानी आवागमन बार बार पैदा होना और बार बार मरना कहा जाता है कि चौरासी लाख योनी है, जिसमें मनुष्य को जन्म लेना होता है और कोई कहता है कि ये चौरासी लाख योनी मैं जन्म मनुष्य के कर्म के अनुसार होते हैं जिसके कर्म अच्छे होते हैं उसे अच्छी योनी में जन्म मिलता है जबकि विज्ञान के अनुसार हजारों लाखों साल पहले दुनिया मैं बड़े बड़े जिव डायनासोर रहते थे इस धरती पर मनुष्य से पहले जानवर आये जब मनुष्य थे ही नही फिर वह जानवर किस कर्म के अनुसार जानवर योनि में पैदा हुए थे? फिर हम देख रहे हैं कि जैसे जैसे समय बीत रहा है मानव जाती कि जनसंख्या बढती जा रही है , तो फिर बाकी मानुष कहाँ से आ रहें है जबकि पुनर्जन्म ही हो रहा है.. और कुछ तो ये कहते हैं कि , बहुत अच्छे कर्म करने वाला मनुष्य मुक्ति पा लेता है फिर वह पुनर्जन्म नहीं लेता। फिर ये मनुष्य की जनसख्या बढ़ती क्यों जा रही है बल्कि इस हिसाब से तो कम होनी चाहिए. अगर कर्मों के आधार पर योनी में जन्म होता है तो मनुष्य य...