ईश्वर का अस्तित्व है या नहीं??

परमेश्वर का अस्तित्व है या नहीं?हम कैसे यकीन करें कि परमेश्वर हैं और यदि हैं तो इसका क्या प्रमाण है??

परमेश्वर पर यकीन करने के लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है केवल दृढ़ विश्वास की आवश्यकता है, 

                    प्रमाण पत्र की आवश्यकता तब पड़ती है जब कहीं पर संलग्न करना हो या किसी को दिखाना हो, स्वयं के लिए प्रमाण की आवश्यकता नहीं है केवल दो ही चीज हैं या तो मानें अथवा ना मानें .....

          बीच में रहने वाला व्यक्ति भ्रमित,अशांत और परेशान रहता है और परमेश्वर के मानने वालों पर आक्षेप कर भड़ास निकालता है.ऐसा मैं नहीं अध्यात्म जगत कहता है और यही इस उत्तर का मूल स्रोत है.....

      ईश्वर अनुभूति का विषय है तर्क और प्रमाण का नहीं...

   प्रमाण की आवश्यकता क्या है और प्रमाण मिल जाने के बाद आप क्या कदम उठाएंगे ? ईश्वरीय व्यवस्था के अनुसार आपको यह कतई जरूरी नहीं है कि आप यकीन करें,

सफलता के नियम कहते हैं जैसा आपको अच्छा लगे वैसा करें चाहे तो ईश्वर को मानें चाहे तो ना मानें क्योंकि जीवन आपका है........

      अगर आपकी संतान ने आपके परदादा को नहीं देखा है तो क्या इसका मतलब "आप के परदादा थे ही नहीं ?'' इसका अभिप्राय यह नहीं है कि एक दिन इस धरती पर उनके कोई अस्तित्व नहीं था, किसी ने बहुत अच्छी बात कही है मोबाइल की तरंग की तरह ईश्वर है। महसूस करना हो तो अपने ज्ञान-मन-ध्यान का सर्किट सही करिये महसूस होने लगेंगे..Published from Blogger Prime Android App

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.