विनाश का पुत्र 【25】

☦विनाश का पुत्र🔯

👹👿👿👿👿👿👹

विनाश और तानाशाही का पांचवां राज्य-#यूनानी साम्राज्य जो भविष्यवाणियों को पूरी करती हैं.दूसरा पशु रीछ के समान था। वह एक ओर तनकर खड़ा था। उसके दांतों के मध्‍य तीन पसलियां थीं। किसी ने उससे कहा, “उठ और बहुत मांस खा।”Published from Blogger Prime Android App

6“तत्‍पश्‍चात् मैंने एक और पशु को देखा। वह चीते के समान था। पर उसकी पीठ पर पक्षियों के सदृश चार पंख थे। उसके चार सिर थे। उसे शासन करने का अधिकार दिया गया।

7“इसके बाद मैंने रात के दर्शनों में चौथा पशु देखा। वह देखने में भयानक, डरावना और अत्‍यन्‍त विशाल था। उसके मुंह में लोहे के बड़े-बड़े दांत थे। वह सब कुछ खाता और टुकड़े-टुकड़े कर देता था। जो उसके मुंह से बच जाता, उसको वह अपने पंजों से रौंद डालता था। वह पहलेवाले तीनों पशुओं से भिन्न था। उसके दस सींग थे।प्रक 12:3  8मैंने उसके सींगों को ध्‍यान से देखा। उसी समय उन सींगों के मध्‍य से एक और सींग निकला, जिसके कारण तीन सींग जड़ से उखड़ गए। यह सींग छोटा था, और इसमें मनुष्‍य की आंखों के समान आंखें थीं। इसमें मुंह भी था, जो बड़े बोल बोल रहा था।(दानिएल7)पढ़ें।।

       यूनानी साम्राज्य सिकंदर महान के द्वारा स्थापित किया गया. स्वप्न मूर्ति के पेट और जांघ जो पीतल का बना था. यही यूनानी साम्राज्य था. यूनानी साम्राज्य270 वर्षों तक बना रहा. इस साम्राज्य की भविष्यवाणी दानिएल नबी के दर्शनों में भी है. एक चीता जिसके चार पंख थे.बकरे का वर्णन अध्याय8में है जिसके एक ही सींग थे जो पश्चिम दिशा से निकला.यूनान उसी दिशा में स्थित है. बकरे का एक सींग सिकंदर महान के लिए था. सींग टूट गया. सिकंदर की असामयिक मृत्यु को दर्शाता है.

        सिकंदर ने फारसी साम्राज्य को ध्वस्त किया. दो सींगों वाला मेढ़ा मादी-फारसी साम्राज्य का प्रतीक था. सिकंदर ने इस साम्राज्य को कुचल डाला. उसका साम्राज्य तेजी से फैलते हुए भारत तक पहुंचा था. ये चीते के चार पंख हैं. सिकंदर महान यहूदियों के की बुद्धिमत्ता से बहुत प्रभावित था.उसने कई नगर बसाये और यहूदियों को उन नगरों का प्रशासक नियुक्त किया. इस प्रकार यहूदी सिकंदर के विजित क्षेत्रों में बसते चले गए.Published from Blogger Prime Android App

       सिकंदर का विजय अभियान चीते की गति का सा चला. वह शीघ्रता से प्रदेशों को जीतता हुआ भारत तक आ पहुंचा था. यूनानी सभ्यता ने विजित क्षेत्रों में और लगभग पूरे विश्व को प्रभावित किया.........क्रमशः

नोट:पोस्ट को समझने के लिए दानिएल7,8पढ़ते चलें।।

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.