बाईबल लेखकों को कैसे मालूम हुआ मरियम गर्भवती होगी??

मानव शरीर अतींद्रिय क्षमताओं का घर है. यदि उसे विकसित कर लिया जाये तो इंसान चमत्कारिक क्षमताओं से युक्त हो जाता है. अतींद्रिय क्षमताओं को विकसित करने के तरीक़े अलग अलग हो सकते हैं. भारतीय दर्शनों में इसे योग,अष्टांग योगादि कहा गया है. जितने भी चमत्कारिक क्षमताओं से युक्त महापुरुष हुए. किसी ना किसी रूप में अपनी क्षमताओं को उन्नत और समृद्ध कर लिया था.

           नबी, ऋषि और पैगम्बर अतीन्द्रिय क्षमताओं से युक्त थे. राम,कृष्ण और जितने भी अतीन्द्रिय क्षमताओं से युक्त पुरूष हुए सब जनकल्याण के कामों से लोगों को ईश्वरोन्मुख करने का ही काम किया है.

    ईसा मसीह इन सबमें अलग ही स्थान रखते हैं. ईसा ने अपनी अतीन्द्रिय क्षमताओं को जनसेवा में लगाया, सेवा,बीमारों,दीन दुखियों, असहायों,निसहायों,अंधेरे में जीने वालों को रोशनी में लाने में लगाया. नफरत पालने वालों को मुहब्बत सिखाया, बैरियों से भी मुहब्बत करना सिखाया, पड़ौसियों से अपने समान प्रेम करना सिखाया,

        दया,क्षमा,प्रेम और परोपकार, धीरज,संयम,शांति और उद्धार मोक्ष का रास्ता बताया जिससे वो भटक गए थे. उसने लोगों को कोई नया मार्ग नहीं बताया मगर रास्ते जो टेढ़े और दुरुह थे उसे दुरुस्त किया.

            जो इतिहास है इतिहास में ऋषियों, नबियों के भी अतींद्रिय चमत्कारिक कार्यों का जिक्र है जो भविष्यवाणियाँ और सटीक पूर्वानुमान करते थे.

बाईबल में यशायाह, दानिएल, एलियाह, यिर्मयाह आदि ऐसे ही भविष्यवक्ता हुए.

     महान नबी यशायाह ने ही भविष्यवाणी करा था..

#इस_कारण_प्रभु_आप_ही_तुमको_एक_चिन्ह_देगा..

#सुनो_कुमारी_गर्भवती_होगी_और_पुत्र_जनेगी.. यशायाह7:14

उनकी भविष्यवाणी ईसा मसीह के रूप में फलित हुई.Published from Blogger Prime Android App

        फ्रांस के प्रख्यात साहित्यकार जैककजोट को अपने देश में होनेवाली महाक्रांति की घोषणा पेरिस के समारोह में कर दी थी.

फ्रांसीसी क्रांति के नायक मारकस के बारे में भी उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई.

पीटरहरकौस इंग्लैंड की सुजैन पेडफील्ड,न्यूयार्क की एस्टेला राबट्स एंव डर्बन दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन पामर का नाम मूर्धन्य भविष्यवक्ताओं में लिया जाता है.

नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा,प्रोफेसर कीरो,जीन डिक्सन जूल्स वर्ने,प्रोफेसर हृरार,एंडरसन, गेलार्ड क्राईसे आदि नामचीन भविष्यवक्ता हैं..Published from Blogger Prime Android App

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.