प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.

#ईसाइयों_का_ईश्वर_अन्यायी_है_पाप_क्षमा_करके_पाप_करने_को_प्रोत्साहित_करता_है●●●

       #दयापंथी बंधुओं क्षमा इसलिए नहीं की जाती कि पाप या गलतियां फिर से दोहराई जायें.रिहाई इसी बिना पे होती है कि दोबारा गुनाह न करो.जहाँ क्षमा का विकल्प नहीं है वहाँ निर्ममता है, दयालुता नहीं. और ईश्वर दयालु है कृपालू है. क्षमा ईश्वर के न्यायी होने पर प्रश्नचिह्न खड़ी नहीं करता. क्योंकि ईश्वर के पास सारे उपाय और हल हैं.

        हमने देखा है रेप पीड़ित मसीही बहन ने सजा याप्ता गैर मसीही भाई को जेल में राखी बांधते हुए. उसे माफ करते हुए.

              कर्मों का फल निश्चित है मगर हमारे यहाँ प्रायश्चित और क्षमा का विकल्प भी है. क्षमा को गुनाह करने का लाईसेंस समझना बेईमानी है.क्षमा ईश्वरीय अनुग्रह है. प्रायश्चित का परिणाम या फल ईश्वरीय अनुग्रह है. ऐसा तो वेद भी बताता है.

        .  बाईबल ईश्वर को देर से क्रोध करनेवाला अति करूणा मय,ईर्ष्या करनेवाला बताती है.

यशायाह 30:18

तौभी यहोवा इसलिये विलम्ब करता है कि तुम पर अनुग्रह करे, और इसलिये ऊंचे उठेगा कि तुम पर दया करे। क्योंकि यहोवा न्यायी परमेश्वर है; क्या ही धन्य हैं वे जो उस पर आशा लगाए रहते हैं॥

        जैसा को तैसा, आंख के बादले आंख,खून का पलटा खून ईसाईयत के खिलाफ है.जैसा को तैसा ही कर्मफल है ईसाईयत दया, क्षमा, प्रेम और परोपकार की बुनियाद पर दृढ़ है. ईसा ने अपने पड़ौसी को खुद की तरह प्रेम करने की तालीमें दी हैं.यहां तक कि अपने बैरियों के लिए भी दुआएं करना सिखाया है.1 यूहन्ना 4:10,12,18,20

[10]प्रेम इस में नहीं कि हम ने परमेश्वर ने प्रेम किया; पर इस में है, कि उस ने हम से प्रेम किया; और हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिये अपने पुत्र को भेजा।

[12]परमेश्वर को कभी किसी ने नहीं देखा; यदि हम आपस में प्रेम रखें, तो परमेश्वर हम में बना रहता है; और उसका प्रेम हम में सिद्ध हो गया है।

[20]यदि कोई कहे, कि मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूं; और अपने भाई से बैर रखे; तो वह झूठा है: क्योंकि जो अपने भाई से, जिस उस ने देखा है, प्रेम नहीं रखता, तो वह परमेश्वर से भी जिसे उस ने नहीं देखा, प्रेम नहीं रख सकता।

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason