बाईबल भविष्यवाणियां कितनी झूठी कितना सच??
☦विनाश का पुत्र⚛
कड़ी:33
👹👿👿👿👿👹
महाक्लेश काल का उत्तरार्द्ध...... महाक्लेश काल के शूरूआती साढ़े तीन साल में पूरा विश्व पशु(विनाश के पुत्र)की महाशक्ति देखेगा. बर्बरता, उपद्रव, तांडव, उत्पात की हदें लांघी जायेगी.
भविष्वाणियों का सातवाँ राज्य यूरोपीय संघ के अलग अलग शक्तिशाली राष्ट्र एकजुट होकर एक मत होकर उस पशु को जो जातियों का प्रतिनिधि बनकर छद्मवेश में आयेगा,सारी शक्तियां और अधिकार सौंप देंगे.(प्रका.वाक्य17:13)
इस प्रकार पशु यूरोपीय संघ की ताकत को शिथिल कर देगा और इस साढ़े तीन वर्षों में सात बड़े बड़े कामों को अंजाम देगा.....
#1:रूस मध्य एशिया, अफ्रीका और एशिया माइनर के मुस्लिम देशों को एकजुट करेगा और उसका अगुआ बनकर इस्राएल पर आक्रमण करेगा(यहेजकेल38:1-9)यहेजकेल नबी की पुस्तक38,39वें अध्याय में इन देशों की सूची इस प्रकार है... जो रूस से मिलकर इजरायल पर हमले करेंगे रोश(रूस),मेशक(मॉस्को)तूबल(तुबलस्क)फारस जो वर्तमान में ईरान कहलाता है, कूस(इथियोपिया),पूत(लीबिया)गोमर जो अभी जर्मनी कहलाता है, तोगमी के घराने(टर्की, अर्मेनिया, मध्य एशिया के देश)अन्य देश सीरिया, लेबनान, ईराक, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, अल्बानिया, अजरबैजान आदि.
रूस की अगुवाई में यह विशाल सेना इजरायल पर आक्रमण करेगी परंतु इतनी भयानक रीति से उनका संहार होगा कि ये शक्तियां नेस्तनाबूद हो जायेंगी. पशु रुस को उस आग में झोंककर रूस को निर्बल कर देगा और पशु(ख्रीस्त विरोधी)पूरे मध्य एशिया का तानाशाह बनेगा.(यहेजकेल39:1-6)
#2:पशु(ख्रीस्त विरोधी)इजरायल को मिटाने की भरपूर कोशिश करेगा लेकिन कलाम बताता है परमेश्वर इजरायल के चुने हुए लोगों को बचा लेगा(प्रका.वा.12)
#3:प्रकाशित वाक्य के अध्याय 17में एक स्त्री का जिक्र है,जो जंगल से निकले पशु पर बैठी है वह स्त्री झूठे धर्म का प्रतीक है.झूठे धर्मों से पशु संसार को भरमायेगा और जब उसका प्रयोजन सफल हो जायेगा वह इन्हीं झूठे धर्मों को मिटा डालेगा कि उसका कोई प्रतिद्वंद्वी न बचे. वेश्या स्त्री लाचार और नंगी की जायेगी और उसका मांस नोचकर आग में डाला जायेगा और खाया जायेगा ये उसका प्रतीक है.(प्रका.वा.17:16)
#4:ख्रीस्त विरोधी शैतान की इच्छा पूरी करेगा. वह मंदिरों, अराधनालयों में खुद को परमेश्वर के तुल्य ठहरायेगा, उसकी मूर्तियां सजेंगी, बड़े चमत्कार करेगा, मूर्तियां बोल उठेंगी. अफ्रीकी देशों में इसकी शूरुआत हो चुकी है. शैतानी गिरजाघर बनकर तैयार है और लूसीफर की इबादत शूरू है.....
क्रमशः@lok kujur28/08/2018
नोट:बाकी के तीन बड़े शैतानी कार्य अगली कड़ी में प्रकाशित होगी. तब तक जागते रहें, प्रार्थना करते रहें. ईश्वर आप लोगों के साथ हो.
आपकी दुआओं में हमें भी याद करें🙏🙏🙏
Comments
Post a Comment