जागते रहो...

#जागते_रहो●●●

#जीसस को सोये हुए लोगों ने इसलिए सूली पर लटका दिया क्योंकि जीजस उनकी नींद में खलल थे. जीजस का कसूर इतना था कि वो जागे हुए थे और सोये हुओं को जगाते थे.

           जीवन बीत जाता है और आनंद की झलक भी नहीं मिलती। यह आदमी होश में नहीं कहा जा सकता है। दुख, चिंता, पीड़ा, उदासी और पागलपन सारे जन्म से लेकर मृत्यु तक की कथा है।

लेकिन शायद हमें पता नहीं चलता, क्योंकि हमारे चारों तरफ भी हमारे जैसे ही सोए हुए लोग हैं। और कभी अगर एकाध जागा हुआ इंसान पैदा होता है, तो हम सोए हुए लोगों को इतना क्रोध आता है कि हम बहुत जल्द ही उस इंसान की हत्या कर देते हैं। हम ज्यादा देर उसे बर्दाश्त नहीं करते। सोए हुए लोगों को जाग्रित देखकर सोये हुए लोग परेशान होते हैं.जागने वालों की मौजूदगी सोये हुओं की नींद में बाधा डालती है।इसीलिए सोनेवाले अंधेरा पसंद लोग हत्या की षड्यंत्र रचते हैं.लोग आज भी जगाने वालों से चिढ़ते हैं.हम जागे हुए आदमियों के साथ वही व्यवहार करते हैं, जो पागलों की बस्ती में उस आदमी के साथ होगा, जो पागल नहीं है।कोई मानने को राजी नहीं...कि

हमारे चारों तरफ सोए हुए लोगों की भीड़ है, और इसलिए हमें पता नहीं चलता कि हम सोए हुए इंसान हैं। और जागे हुए आदमी की हम जल्दी से हत्या कर देते हैं, क्योंकि वह इंसान हमें बहुत कष्टपूर्ण मालूम होने लगता है, बहुत डिस्टर्बिंग.. बहुत विघ्नकारक मालूम होने लगता है।Published from Blogger Prime Android App

    प्रेरणा:"मैं मृत्यु सिखाता हूँ।"

पर हे भाइयों, तुम तो अन्धकार में नहीं हो, कि वह दिन तुम पर चोर की नाईं आ पड़े।

क्योंकि तुम सब ज्योति की सन्तान, और दिन की सन्तान हो, हम न रात के हैं, न अन्धकार के हैं।

#इसलिये_हम_औरों_की_नाईं_सोते_न_रहें_पर_जागते_और_सावधान_रहें।

क्योंकि परमेश्वर ने हमें क्रोध के लिये नहीं, परन्तु इसलिये ठहराया कि हम अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा उद्धार प्राप्त करें।

वह हमारे लिये इस कारण मरा, कि हम चाहे जागते हों, चाहे सोते हों: सब मिलकर उसी के साथ जीएं।

सावधान! कोई किसी से बुराई के बदले बुराई न करे; पर सदा भलाई करने पर तत्पर रहो आपस में और सब से भी भलाई ही की चेष्टा करो।

सदा आनन्दित रहो।

निरन्तर प्रार्थना मे लगे रहो।

हर बात में धन्यवाद करो: क्योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यही इच्छा है।

हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे॥

1थिस.5:4-6,9-10,15-18,28

  //आलोक कुजूर//

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.