विनाश के पुत्र के आगमन की तैयारियां-2


👹👿👿👿👿👹

विनाश के पुत्र के आगमन की वैश्विक तैयारियां... कड़ी:36

     Wcc एक छद्मवेशी संस्था है. जो मसीहियत की आड़ में मसीह विरोधी कामों कामों को अंजाम दे रही है.यह संस्था विश्व के सभी प्रमुख धर्मों के मतों का संकलन कर सर्व धर्म सभा का आयोजन कर सभी धर्मों के प्रतिनिधि और धर्म गुरूओं को अपनी वार्षिक सभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित करती है. और अपने एजेंडे के मुताबिक एक वैश्विक धर्म मंच तैयार कर रही है. जहाँ सभी प्रमुख धर्मों के मान्य शिक्षाओं और ज्ञानों को प्रोत्साहित करने के आडंबरों के साथ प्रत्येक वर्ष भिन्न भिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों को Wccका अध्यक्ष बनाती है. हमारे देश भारत से भी हिंदू धर्म के प्रतिनिधि इस संस्था की सभा में आमंत्रित होते हैं. स्वामी विवेकानंद जी भी इस सभा में शिरकत कर चुके हैं. वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी इस संस्था के लिए अपना योगदान दे रहे हैं.

     यूरोपीय संघ और यही एक परोक्ष संस्था है जो संपूर्ण विश्व में एक वैश्विक अर्थव्यवस्था, बाजार, एक वैश्विक मुद्रा और एक विशिष्ट धर्म के एजेंडे पर काम कर रही है. इसके अलावा और भी गुप्त इल्यूमिनाती संस्थायें हैं जो मिशनरियों की तरह पूरी शक्ति से गुप्त सूचनाओं और धार्मिक एजेंट तैयार कर रही हैं जो अनूकूल समय आते ही सभी छोटे बड़े धर्मों को एक ही रात में को बैन कर देंगे.और एक नए धर्म को मानने के लिए बाध्य कर देगें.

      वर्तमान में सारा विश्व ऐसी परिस्थितियों में गुजर रहा है कि उनकी योजनाएं और नीतियां बड़ी सरलता से स्वीकार कर ली जा रही हैं. एक विश्व सरकार, एक विश्व बैंक और मुद्रा और एक विश्व धर्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही हैं, एक सर्व स्वीकृत शासक जैसी बरसों पुरानी योजनाएं अब आकार ले रही हैं. तब गृह युद्ध, शीत युद्ध, मुद्रा स्फीति अवमूल्यन युद्ध, वैश्विक कॉमन मार्केट के लिए युद्ध, वैट,टैक्स,आयात, निर्यात, बंदरगाहों और सीमाओं के लिए युद्धों की शुरुआत होगी.

     यूरोपीय कॉमन मार्केट सन्1957 में अस्तित्व में आया. इस संगठन में छ:यूरोपीय देश शामिल हुए और ऐतिहासिक समझौता दस्तावेज तैयार किया गया जिसे"दि ट्रीटी ऑफ रोम"कहा गया. ये छः देश इटली, पश्चिमी जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, हालैण्ड और लक्षम्बर्ग हैं. सन्1981 तक इस संघ और भी देश ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड, डेनमार्क, ग्रीस इत्यादि दस देश शामिल हो गए. और एक यूरोपीय पार्लियामेंट भी बनाई गई है जो कॉमन मार्केट को व्यवस्थित ढंग से चला सके वर्तमान में कई देश इस संघ से जुड़ चुका है. इस संघ का आलिशान मुख्यालय फ्रांस में है जिसमें पूरे विश्व की निगरानी के लिए सेटेलाईट काम्प्यूटर स्थापित हो रहे हैं.

    सन् 1993 में हालैण्ड में संघ का वार्षिक सम्मेलन हुआ जिसमें यूरोपीय संघ का नाम बदलकर EEC(european economic community)रखा गया. यूरोपीय संघ का केंद्रीय बैंक स्थापना स्वीकृत हुई, समस्त संघीय देश के नागरिकों के लिए एक ही पासपोर्ट, एक ही संघीय मुद्रा"यूरो"तय की गई जो वर्तमान समय में डॉलर की बड़ी प्रतिद्वंद्वी है.

तब ये होगा.....लूका 21:9-11

और जब तुम लड़ाइयों और बलवों की चर्चा सुनो, तो घबरा न जाना; क्योंकि इन का पहिले होना अवश्य है; परन्तु उस समय तुरन्त अन्त न होगा।

तब उस ने उन से कहा, कि जाति पर जाति और राज्य पर राज्य चढ़ाई करेगा।

[और बड़ें बड़ें भूईडोल होंगे, और जगह जगह अकाल और मरियां पड़ेंगी, और आकाश में भयंकर बातें और बड़े बड़े चिन्ह प्रगट होंगे।क्योंकि यह पलटा लेने के ऐसे दिन होंगे, जिनमें लिखी हुई सब बातें पूरी हो जाएँगी। (व्यव. 32:35, यिर्म. 46:10)  उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उनके लिये हाय, हाय! क्योंकि देश में बड़ा क्लेश और इन लोगों पर बड़ी आपत्ति होगी। “और सूरज और चाँद और तारों में चिन्ह दिखाई देंगे, और पृथ्वी पर, देश-देश के लोगों को संकट होगा; क्योंकि वे समुद्र के गरजने और लहरों के कोलाहल से घबरा जाएँगे। (भज. 46:2,3, भज. 65:7, यशा. 13:10, यशा. 24:19, यहे. 32:7, योए. 2:30)  और भय के कारण और संसार पर आनेवाली घटनाओं की बाँट देखते-देखते लोगों के जी में जी न रहेगा क्योंकि आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी। (लैव्य. 26:36, हाग्गै 2:6, हाग्गै 2:21)  “इसलिए सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएँ, और वह दिन तुम पर फंदे के समान अचानक आ पड़े।Published from Blogger Prime Android App

लूका 21:22-23, 25-26, 34
       क्रमशः...।।

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.