बाईबल की भविष्यवाणियाँ और सच.
बाईबल की भविष्वाणियों का असर संपूर्ण मानव जातियों पर होता आया है. चाहे वह किसी भी जाति, मजहब धर्म का मानने वाला ही क्यों न हो.धीरे धीरे ही सही दुनिया अब बाईबल की रहस्यमयी भविष्वाणियों पर आज रिसर्च कर रही है और तमाम कयास और अनुमान लगाये जा रहे हैं. बाईबल हरेक ज्ञान को परमेश्वर की ओर से और परमेश्वर का बताती है. चाहे वह सांसारिक ज्ञान हो या आध्यात्मिक. इंसान जैसे जैसे ज्ञान का संचय और चंद आविष्कार करता गया.ज्ञान और विज्ञान में तरक्की की ईश्वर को चुनौतियां करने लगा.उसके अस्तित्व पर सवाल करने लगा.
लोग वैज्ञानिक भविष्वाणियों, पुस्तकों और फिल्मों से उत्तेजित हो रहे हैं जिसमें संसार के पूर्ण विनाश की बातें प्रसारित की गई हैं. इसमें दुनिया के खत्म होने की तिथियां और दिनों की घोषणाएँ होती हैं. परंतु वे तिथियां आईं और चली गईं लोगों ने देखा कि दुनिया जैसी थी वैसे ही बनी हुई है. बातें अफवाह निकलीं. यही झूठी भविष्यवाणियाँ बाईबल की चेतावनियों को अनदेखी और ठट्ठे के लिए अवसर दे गई हैं.
ईश्वर का ज्ञान और सनातन ऊर्जा सृष्टि की शुरुआत से ही धरती पर बिखरी हुई थी. इंसान इसे ही बटोरकर अहंकारी होता गया. इंसान अविनाशी परमेश्वर की महिमा को नाशवान मनुष्य,चौपायों दरख्तों, पहाड़ों,पत्थरों की मूरतों की समानता में बदलता गया.(रोमियो1:20-23)
आज कई ऐसे लोग हममें से निकल आये हैं जो प्रमाण, ज्ञान विज्ञान और सांसारिक ज्ञान,दर्शन, काल,ज्योतिष विद्या को सर्वोपरि मानकर बाईबल की बातों को मिथ्या बताकर ठट्ठे करते हैं. उनकी मान्यता यही है कि संसार बाप दादों के काल से ही चलता आया है और वैसा ही चलेगा.भविष्य वर्तमान से भी उत्तम होगा, इसलिए आओ खायें पियें और जीवन का आनंद लें. कल किसने देखा है?(रोमि.1:24-32)
2010की वैज्ञानिक आशंकाएं कि धरती के कक्ष के नजदीक से एक धूमकेतु निकलेगा. जिससे जहरीली गैस निकलेंगी, धरती गर्म हो जायेगी और धरती नष्ट हो जायेगी.6जून 2006(6.6.06)की अफवाहों का असर पश्चिमी देशों सहित सभी देशों में रही,रिचार्ज नून की 5मई 2000की घोषणा(ब्रह्मांड की सारी ग्रहें एक कतार में होंगी)फिल्म "#2012"जिसमें दुनिया कैसे नष्ट होगी दर्शाया गया था का असर पूरी दुनिया ने देखा.अब इजरायल की लाल बछिया की अफवाहें चली हैं.
दनिया के खत्म होने, कयामत के दिन की मूल बातें बाईबल और कुरान दोनों में है. यहाँ तक कि भारतीय दर्शनों में भी इसका जिक्र आता है. बाईबल के अनुसार वो दिन करीब
है और इसकी तिथियां बाप के अधिकार में है.पूरी दुनिया पहले जल प्रलय से शुद्धिकरण की गई और अब धरती का अंतिम शुद्धिकरण अग्नि से होगी.
क्रमशः
@lok kujur17/09/2018
Comments
Post a Comment