विनाश का पुत्र...

☦विनाश का पुत्र☠

कड़ी:40

कयामत के दिनों की शुरुआत में दस चिन्ह प्रकट होंगे उन चिन्हों में से दूसरा यह है. जिसका जिक्र बाईबल में है.

2:"#धर्म का त्याग:-वर्तमान में संसार विनाश की ओर तेजी से बढ़ रहा है. सभी देश आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, राजनैतिक अस्थिरता और पड़ोसी देशों के बीच कड़वाहट और गुटबाजी बढ़ रही है. देश की नागरिकों में असंतोष और धर्म के प्रति अनास्था और उदासीनता बढ़ती जा रही है.

           वर्तमान में स्कूली शिक्षा में नैतिक शिक्षा को उतनी तवज्जो नहीं दी जा रही है जितनी मिलनी चाहिए. आज का युवा इंटरनेट, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप,वीडियो गेम और लेपटॉप मोबाइल में,गंदे साईट्स पर अपना अधिकतर समय खर्च रहा है. वर्चुअल दुनिया में खोया आज का युवा वास्तविक दुनिया से कटा कटा सा रहने लगा है. युवाओं को चाहिए था कि अपना समय जिस रचनात्मक कार्यों में लगाये लेकिन अफसोस इन गैजेटों का दुर्पयोग अपराध,फ्रोड, हैकिंग और सेक्स स्कैंडल के लिए हो रहा है.

        वर्तमान समय में संयुक्त परिवारों का टूटना, बुजुर्गों और अभिभावकों के प्रति युवाओं का असम्मान, मादक पदार्थों का बढ़ता चलन,युवाओं का स्वच्छंद सेक्स और समलैंगिकता की ओर तेजी से बढ़ता कदम,लीव इन रिलेशनशिप, लिस्बन समाज, ट्रांसजेंडर, पोर्नोग्राफी साहित्य इन सबका सबसे बड़ा कारण धर्म का त्याग और धर्म के प्रति उदासीनता ही है.

          बाईबल के इस कलाम पर जरा गौर करें

"किसी रीति से किसी के धोखे में न आना क्योंकि वह दिन न आएगा, जब तक धर्म का त्याग न हो ले, और वह पाप का पुरूष अर्थात विनाश का पुत्र प्रगट न हो।"(2थिस्स.2:2-3)

      आज इस कलाम की प्रासंगिकता बढ़ी है. बाईबल की हरेक भविष्वाणियाँ पूरी होती आईं हैं. तो आज आप अनुमान कर लें.विनाश के दिन अब कितने दूर हैं. समय बड़े कठिन दौर से गुजरने वाले हैं. आज हमारे पास समय है कि हम खाने पीने और समारोहों में समय जाया न करें. प्रार्थनामय जीवन जियें,कलीसियाओं के लिए दुआ करें, परिवारों के लिए, खुद के लिए, अपने बाल बच्चों के लिए,धर्म अगुओं के लिए दुआ करें. कलिसियाओं को चाहिए कि भटके हुओं को कलिसिया में लायें क्योंकि शैतान युद्ध स्तर पर अपनी तैयारियों में जुटा है और हमारी और आपकी तैयारियों की समीक्षा कौन करे?????.....क्रमशः।।

  @lok kujur 21/9/2018Published from Blogger Prime Android App

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.