जिसने खुद को नहीं बचा पाया वह दूसरों को क्या बचायेगा

"#तुम_लोग_यीशु_को_भगवान_बोलते_हो_पर_अगर_वो_भगवान_होते_तो_अपने_आप_को_क्रूस_पर_चढ़ने_से_क्यों_नही_बचा_पाए ?

वो तुम्हें क्या बचाएंगे जो अपने आप को नहीं बचा पाए।"

(यह सवाल आज से २००० वर्ष पहले भी उठा था, फेसबुक पर नहीं, पर क्रूस पर कीलों से जकड़े,  लहूलुहान मरते प्रभु यीशु के सामने खड़े, जन समूह ने उठाया था - देखें आगे)

  •  लोग और सरदार भी ठट्ठा कर करके कहते थे, कि इस ने औरों को बचाया, यदि यह परमेश्वर का मसीह है, और उसका चुना हुआ है, तो अपने आप को बचा ले।


 सिपाही भी ठट्ठा करके कहते थे।

यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने आप को बचा।


 जो कुकर्मी लटकाए गए थे, उन में से एक ने उस की निन्दा करके कहा; क्या तू मसीह नहीं तो फिर अपने आप को और हमें बचा।  - लूका २३:३५-३९

भाई हम भी, आपके समान प्रभु यीशु को मात्र एक आम 'इंसान' या एक 'गुरु' या उस समय के धार्मिक ठेकेदारों  की तरह 'धोखेबाज़, ही मान लेते। 

यदि●●●

प्रभु यीशु मरने के बाद जीवित नहीं होते, 

और तब आप का कहना भी सच होता जो स्वयं कब्र में हैं वह किसी को कैसे बचाये वो कैसे परमेश्वर के प्रतिरुप कहलाते ?

और सवाल ये भी है,

कि क्या किसी 'झूठ' के लिए भी कोई मरने को तैयार होता है??रोमी सरकार और यहूदियों की धार्मिक सरकार  ने मिलकर  हज़ारों को आग में जलाया, जंगली जानवरों से रोम के कॉलोसिउम्स में मरवाया, घरों से शहरों से बेदखल किया जेलों में भूखों मारा।

Published from Blogger Prime Android App

यदि प्रभु यीशु वो नहीं थे, जो उन्होंने दावा किया तो कौन अपनी जान देता?धन संपत्ति, परिवार, मान सम्मान खोता, आज भी प्रभु यीशु से मुक्ति पाए हज़ारों लोग इस संसार में जान देकर यीशु के पीछे चलने को तैयार हैं। और अपने शत्रुओं और सतानेवालों से प्रेम करते हैं...

(प्रभु यीशु के जीवन की हर भविष्यवाणी उनके आने के सैंकड़ों साल पहले बाइबिल में लिखी थीं।)


प्रभु यीशु परमेश्वर का 'उपाय' हैं और आये ही इसलिए थे कि मनुष्य के पाप के लिए स्वयं बलिदान हों, और पवित्र लहू बहाकर  मनुष्य की मुक्ति की कीमत अदा करें। 


क्योंकि परमेश्वरका वचन कहता है पाप की मज़दूरी (परिणाम) मृत्यु  है। पाप कर्म में ही नहीं हमारे विचारों में भी बीज की तरह होता है। हत्या और क्रोध बराबर है, चोरी और लालच बराबर है, व्यभिचार और  वासना बराबर है। - मत्ती ५, ६, ७


"पाप न कर्म से मिट सकते हैं, और न ही मुक्ति सोने, चांदी या धन से खरीदी जा सकती है। न ही जीवन किसी तीर्थयात्रा से बदलता है"


इस कारण, 

ये आवश्यक हो गया कि परमेश्वर स्वयं उपाय निकाले, और हमारी मुक्ति की कीमत जो भी हो अदा करे। प्रभु यीशु का मनुष्य का रूप लेकर आना और परमेश्वर की सामर्थ ओर पवित्रता भी साथ रखने के कारण उन्हें एक और नाम "इम्मानुएल" दिया गया था जिसका अर्थ है 'परमेश्वर हमारे साथ'


प्रभु यीशु का प्रेम इस हद तक था कि वो हमारे पापों का दंड खुद उठाते हैं और उसपर विश्वास करने वाले को मुक्ति देते हैं।


किसी धर्म में मुक्तिदाता नहीं है, जितने भी अवतरित हुए सब पापियों के नाश के लिए हुए. यीशु ने कहा ..#मैं_धर्मियों_के_लिए_नहीं_पापियों_के_उद्धार_के_लिए_आया_हूँ...

"प्रभु यीशु ने कोई धर्म की स्थापना नहीं करी, उसने इस संसार में 'परमेश्वर के राज्य' की स्थापना की"


परमेश्वर ने मनुष्य से प्रेम किया इसी कारण प्रभु यीशु ने  क्रूस की मृत्यु को कबूल किया । यूहन्ना ३:१६


लेकिन बात यहां खत्म नहीं हुई, तीसरे दिन मृत्यु से वे स्वयं जीवित हो गए और ४० दिन लोगों के बीच आत्मिक बातें सिखाते रहे...

प्रभु यीशु ने अनेकों चमत्कार किये, और मरे हुओं को भी जीवित किया था, लेकिन इन सब से बढ़कर वो हमें मृत्यु  पर जय , याने आत्मा की मुक्ति और शाश्वत जीवन  देने आए थे।

आज लाखों लोग हैं जिनके पापी गंदे ,शराबी, जुआरी हत्यारे और क्रिमनल जीवन को बदलकर प्रभु यीशु ने अपना जीवन दिया  है । 

ये सभी प्रभु यीशु के ईश्वरत्व के गवाह हैं।


प्रभु यीशु ने अधिकार के साथ कहा, मार्ग, सत्य और जीवन में ही हूँ, बिना मेरे द्वारा कोई पिता परमेश्वर(मुक्ति) के पास नहीं पहुंच सकता। यूहन्ना १४:६


हमारी प्रार्थना है कि प्रभु यीशु आप को भी नया जीवन और मुक्ति दान  दें


या तो प्रभु यीशु सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पुत्र, सृष्टिकर्ता, जीवनदाता,  मुक्तिदाता, तारणहार हैं जो ईश्वर के प्रतिरुप हैंPublished from Blogger Prime Android App

या...फिर

झूठे गुरुओं, ईश्वरों की कड़ी में एक और ..हैं।

    आप स्वतंत्र हैं नकारें या अंगीकार करें..


Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.