पहचान तू कौन है..?
#पहचान_तू_कौन_है●◆◆
जी हाँ प्रभु में मेरे प्यारे भाईयों और प्यारी प्यारी बहनों..क्या हमें खुद की खासियतों का,शख्सियतों का इल्म है?हम परमेश्वर के लिए कितने खास हैं इस बात की जानकारी हमें है क्या??
आईये हम जानें कि हम परमेश्वर के लिए कितने खास हैं "तुमने मुझे नहीं चुना है मैंने तुझे चुना है"john15:16
इस वचन को पढ़कर आप कैसा फील करते हो?
हम सब जो प्रभु में हैं कोई साधारण या आम शख्सियत के मालिक नहीं जिन्हें परमेश्वर ने नाम ले लेकर चुनाव किया है चुनाव में बहुत सी भीड़ हमारे पीछे छूट गई है. इसलिए हम खास हैं, हमारे लिए रेड कार्पेट बिछी है,हमारे लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं, अधिकार सौंपे गए हैं
अक्सर यह देखा गया है कि इंसान के पास जरा भी अधिकार दे दिये जायें तो वह अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने लगता है एक बच्चा भी बाप से अगर खेलने जाने की अनुमति मांगे तो बाप नहीं अभी नहीं कहकर अपने अधिकार जता ही देता है जबकि बच्चे और बाप दोनों को ही यह पता है यह अपरिहार्य या बेवजह की नानुकुर है
इंसान को जितने अधिकार दे दिये जायें वह उतना ही भ्रष्ट होता है, अधिकारों का दुरुपयोग करने वाला होता है. परमेश्वर ने हमें खास जानकर तमाम अधिकार दिया है. दुश्वारियां ये है कि हम भी आम लोगों की तरह अपने जिम्मेदारियों से बचकर, अधिकारों का दुरुपयोग कर अपनी खासियत खोते जा रहे हैं, भ्रष्ट होते जा रहे हैं ....आईये हम अपनी खासियत, अहमियत समझें, अधिकारों का सदुपयोग करें ईश्वर की योजनाओं को जानें.
..🌺
Comments
Post a Comment