हत्यारे गोडसे को जिंदा करने कोशिश हो रही है.!!

Published from Blogger Prime Android App

       नाथूराम ऐसे आशिक की तरह थे जो अपनी प्रेमिका के चेहरे पर तेजाब फेंक कर अपनी आशिकी बिलख बिलख कर इजहार करते हैं.

       महात्मा गांधी की हत्या कर गोडसे कोर्ट में जजों के सामने ऐसे ही बिलखकर इमोशनल ब्लैक मेल करने की कोशिश करते रहे थे. सुना है जज भी रोये.लेकिन कोर्ट के फैसले भावनाओं में बहकर नहीं होते. कोर्ट ने नाथूराम को हत्यारा करार दिया. और फाँसी दी गई.

     आपत्ति उनसे है जो  गोडसे की अपराधी मानसिकता और ऐसी ही विचारधारा के वाहक हैं. आपत्ति उनसे है जो हत्या जैसी संगीन अपराधों को "#वध'" कहते हैं. आपत्ति उनसे है जो गोडसे की हत्यारी विचारधारा को कृत्रिम आक्सीजन देकर जीवित रखना चाहते हैं.

     माना गोडसे और गांधी के विचार नहीं मिलते थे.

ये माना कि मतभेद थे. लेकिन हत्या क्यों?!!!!

निहत्थे अहिंसा प्रेमी बुजुर्ग को मारकर कौन सा हल मिला??

हत्या को वध कौन कह रहा है.?

           भारत माता के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाला,असहिष्णु, धर्म भीरु,हत्यारा नाथूराम देशभक्त कैसे हो सकता है?

गोडसे को देशभक्त बताने वाले गोडसे की देशभक्ति के एक कारनामे बतायें??

       गोडसे बनना आसान है, सामने वाले से मतभेद हो तो उसकी हत्या कर दो और समर्थक हुतात्मा बता देंगे. गांधी बनना बड़ा कठिन है.

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.