क्षमा पाप दोहराने का लाईसेन्स नहीं है..

#क्षमा_पाप_दोहराने_लाईंसेस_नहीं_ईश्वरीय_अनुग्रह_है.●●●●

क्षमा इसलिए नहीं की जाती कि पाप या गलतियां फिर से दोहराई जायें.रिहाई इसी बिना पे होती है कि दोबारा गुनाह न करो.जहाँ क्षमा का विकल्प नहीं है वहाँ निर्ममता है, दयालुता नहीं. और ईश्वर दयालु है कृपालू है. क्षमा ईश्वर के न्यायी होने पर प्रश्नचिह्न खड़ी नहीं करता. क्योंकि ईश्वर के पास सारे उपाय और हल हैं.

        हमने देखा है रेप पीड़ित मसीही बहन को सजा याप्ता गैर मसीही भाई को जेल में राखी बांधते हुए. उसे माफ करते हुए.

              कर्मों का फल निश्चित है मगर हमारे यहाँ प्रायश्चित और क्षमा का विकल्प भी है. क्षमा को गुनाह करने लाईसेंस समझना बेईमानी है.

        .  बाईबल ईश्वर को देर से क्रोध करनेवाला अति करूणा मय बताती है.

यशायाह 30:18

तौभी यहोवा इसलिये विलम्ब करता है कि तुम पर अनुग्रह करे, और इसलिये ऊंचे उठाये कि तुम पर दया करे। क्योंकि यहोवा न्यायी परमेश्वर है; क्या ही धन्य हैं वे जो उस पर आशा लगाए रहते हैं॥

        जैसा को तैसा, आंख के बादले आंख,खून का पलटा खून ईसाईयत के खिलाफ है.जैसा को तैसा ही कर्मफल है ईसाईयत दया, क्षमा, प्रेम और परोपकार की बुनियाद पर दृढ़ है. ईसा ने अपने पड़ौसी को खुद की तरह प्रेम करने की तालीमें दी हैं.यहां तक कि अपने बैरियों के लिए भी दुआएं करना सिखाया है.1 यूहन्ना 4:10,12,18,20

प्रेम इस में नहीं कि हम ने परमेश्वर ने प्रेम किया; पर इस में है, कि उस ने हम से प्रेम किया; और हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिये अपने पुत्र को भेजा।

परमेश्वर को कभी किसी ने नहीं देखा; यदि हम आपस में प्रेम रखें, तो परमेश्वर हम में बना रहता है; और उसका प्रेम हम में सिद्ध हो गया है।

प्रेम में भय नहीं होता, वरन सिद्ध प्रेम भय को दूर कर देता है, क्योंकि भय से कष्ट होता है, और जो भय करता है, वह प्रेम में सिद्ध नहीं हुआ।

यदि कोई कहे, कि मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूं; और अपने भाई से बैर रखे; तो वह झूठा है: क्योंकि जो अपने भाई से, जिस उस ने देखा है, प्रेम नहीं रखता, तो वह परमेश्वर से भी जिसे उस ने नहीं देखा, प्रेम नहीं रख सकता...

इसलिए #क्षमा पाप करने का #लाईंसेस नहीं #अनुग्रह है.

#क्षमा जरूर मिलेगा आप क्षमा माँगने की हिम्मत तो बटोरिये.

#क्षमा धर्म के लक्षण हैं आप धारण तो कीजिए.

#क्षमा प्रायश्चित का फल है और #दण्ड कर्मफल है.

धर्मियों के लिए #क्षमा पुरस्कार है. विधर्मियों के लिए #कर्मफल निश्चित है.Published from Blogger Prime Android App

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.