वर्तमान विज्ञान और बाईबल अंतिम दिन को कैसे देखता है??
बाईबल और वर्तमान विज्ञान कयामत के दिन को कैसे देखता है?
विज्ञान की सृष्टि के अंत होने की तीन थ्यौरियों में से तीसरी और अंतिम थ्योरी #बिगक्रंच "है. हम जानते हैं ब्रहमांड निरंतर फैल रहा है. इस थ्योरी के अनुसार अंतिम चरण में ब्रहमांड का फैलाव रूक जायेगा और डार्क एनर्जी(ब्लैकहोल केन्द्र)के कमजोर पड़ते ही ग्रेविटी पुनः हावी हो जायेगी और सभी गैलेक्सीज एक दूसरे की ओर आकर्षित होकर एकदूसरे से टकराने लगेंगी और इसके आकार लगातार सिकुड़ते जायेंगे।
मत्ती 24:29
[29]उन दिनों के क्लेश के बाद तुरन्त सूर्य अन्धियारा हो जाएगा, और चान्द का प्रकाश जाता रहेगा, और तारे आकाश से गिर पड़ेंगे और आकाश की शक्तियां हिलाई जाएंगी।
प्रलय(कयामत के दिन)से एक लाख साल पहले तक तापमान इतना बढ़ जायेगा जितना कई तारों की सतह का होता है. इस कंडीशन में एटम्स भी टूटकर बिखर जायेंगे और जगह जगह बने ब्लैकहोल्स द्वारा निगल लिये जायेंगे जो अपने आसपास का सारा मैटर निगल रहे होंगे।
2 पतरस 3:10
[10]परन्तु प्रभु का दिन चोर की नाईं आ जाएगा, उस दिन आकाश बड़ी हड़हड़ाहट के शब्द से जाता रहेगा, और तत्व बहुत ही तप्त होकर पिघल जाएंगे, और पृथ्वी और उस पर के काम जल जाऐंगे।
फिर सब मिलकर एक सुपर ब्लैक हॉल बन जायेंगे जिसका मॉस पूरे यूनिवर्स के बराबर होगा. अंततः पूरा यूनिवर्स निगला जा चुका होगा. यूनिवर्स का सारा मेटर क्रश्ड और कंप्रेस्ड होकर एक प्वॉइंट ऑफ सिंगुलैरिटी पर इकट्ठा हो जायेगा. इसके बाद ब्लैकहोल स्वमेव खत्म हो जायेगा और बचेगा तो वही बिंदु, वही शून्य, विरान जहाँ दैर्ध्य(वचन)सृष्टि के पूर्व था. वही बिंदु अपने अंदर पूरा ब्रहमांड समेटे होगा. अगली नई सृष्टि के इंतजार में।।...।।।....।
बाईबल मेंं प्रलय(कयामत)के बाद भी नई सृष्टि, नया आकाश, नई पृथ्वी का जिक्र है
यशायाह 65:17
[17]क्योंकि देखो, मैं नया आकाश और नई पृथ्वी उत्पन्न करने पर हूं, और पहिली बातें स्मरण न रहेंगी और सोच विचार में भी न आएंगी।
क्रमशः...
अगली कड़ी में सृष्टि की उत्पत्ति और बाईबल का संदर्भ होगा. तब तक सब्बा खैर....

Alok Kujur 31/10/2018
Comments
Post a Comment