आपने कहा तुम भटके हुए हो..

आपने कहा तुम सब भटके हुए हो.लालच और तलवार की डर से ईसाई बने हो वेदों की ओर लौटो!!!

       मेरे भाई वेद(ईश्वरीय ज्ञान) से विमुख और वेद से कभी दूर हम गए ही नहीं फिर वेद की ओर लौटने का आह्वान कैसा?

   हम किस तरह वेदों की ओर लौटें.?हमें सिखाया गया #तमसो_मा_ज्योतिर्गमय

हमने पाया #मैं_जगत_की_ज्योति_हूँ..

  हमें पढ़ाया गया #असतो_मा_सदगमय्..

हमने जाना #सत्य_मैं_हूँ..

हमें रटाया गया.#मृत्योर्मा_अमृतं_गमय्

हमने समझ लिया #अनंत_जीवन_मैं_हूँ...हमें तमाम लीक सुझाये गए.

     हमने #मार्ग_सत्य_जीवन_और_ज्योति पा लिया है.

      हमें कोई लालच नहीं दिया गया ना ही हम तलवारों से डरते हैं. हम वेद विमुखी भी नहीं हैं. आपको यह गलत पढ़ाया गया है कि लोग लालच में दो बोरी गेहूँ से या तलवार की धार से ही ईसाई बनते हैं.

          आज हम तलवार से नहीं प्यार से दुनिया जीतना चाहते हैं. तलवार, जहर,नफरत हमारे नहीं हैं.Published from Blogger Prime Android App

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.