विनाश का पुत्र 14

@विनाश का पुत्र🔯voll:14

😈👹👹👹👹😈

विनाश के पुत्र के आगमन के लिए रास्ता तैयार करती गुप्त संस्थाओं का दूसरा सबसे बड़ा हथियार शिक्षा योजनाएं हैं. वे नवजवानों को शिक्षित होने का एहसास दिलाकर पहले उन्हें मनोवैज्ञानिक भब्य दिवा स्वप्न दिखाते हैं, परंतु उनका यह दिवा स्वप्न तब दरक जाता है जब उन्हें प्रतिस्पर्धाओं से गुजरना होता है. ये नवजवान जब प्रतिस्पर्धा में खड़े होते हैं तब उन्हें वास्तविकता मालूम होती है कि वे शिक्षित होकर भी अशिक्षित हैं, उनमें वह योग्यता ही नहीं कि वे काम या नौकरी पा सकें. इसके बाद अवसाद, डिप्रेशन, तनाव, कुंठा का दौर चरम पर पहुंच जाता है. वह खुद को अकेला चौराहा पर खड़ा पाता है. नवजवानों की इसी अवस्था का दुरुपयोग ऐसी गुप्त संस्थायें करती हैं.वे असंतुष्ट होकर समाज, परिवार, कानून, धर्म और नैतिकता से दूरी बना लेते हैं. वह नवजवान स्वतंत्र विचार धारा, देश विरोधी, आंदोलन, धरना और अंततः अपराध, निरंकुशता की धारा में बहता चला जाता है.

            नवजवानों की इस विद्रोही प्रकृति का सबसे बड़ा और ठोस कारण कमजोर बुनियादी शिक्षा की बुनियाद है,गलत शिक्षा नीति,शिक्षा पद्धति है.जो सोचा समझा या कहें शिक्षा विदों की गुप्त संस्थाओं से मिलिभगत कह सकते हैं. शिक्षा विदों ने जो शिक्षा नीति या योजनाएं बनाई वो आयातित योजनाएं हैं अर्थात बाहरी योजनाएं....!!!

     यह विश्व ब्यापी षडयंत्र का हिस्सा है ताकि समाज में वास्तविक अशिक्षा बनी रहे, समाज में असंतुलन बना रहे, हिंसा अपराध बढ़े.कानून के प्रति असम्मान पैदा हो.

           देश की शिक्षा नीति ऐसी बनाई गई है कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षायें सिफर रह जाये, छात्र बिना किसी बाधा के सीढियां चढ़ता जाये. फेल पास का डर न रहे, असफलता का स्वाद कभी न चखे और अधिकतर छात्र हायर स्टैंडर्ड की क्लास के लिए खुद को तैयार न कर पाये,क्वालीफाई न हो.पढ़ाई की गंभीरता और परीक्षा का डर.समाप्त है.क्योंकि फेल होने का सवाल ही नहीं।ऐसी अवस्था में छात्र पढ़ाई नहीं करते और जब ऊंची कक्षाओं में पहुंचते हैं तब उनकी शैक्षणिक योग्यताएं उन कक्षाओं के सिलेबस को समझने लायक ही नहीं होती हैं.

           आज राज्य और देश की शिक्षा नीति मात्र राज्य और देश को शिक्षित राज्य या राष्ट्र घोषित करने तक ही सीमित है ताकि संयुक्त राष्ट्र संघ से मोटी आर्थिक मदद मिल सके. यह एक त्राहिमाम षड़यंत्र है. जिस प्रकार के शिक्षित छात्रों की भीड़ तैयार की जा रही है वे न तो समाज के लिए, न देश के लिए अपना योगदान दे पायेंगे. बस तबाही और विद्रोही  नस्लें तैयार की जा रही हैं. जिसकी कीमत एकदिन संपूर्ण विश्व अदा करेगी.


मेरे पिछले लेख को मेरे फेसबुक id की टाईम लाईन में पढ़ सकते हैं🙏🙏ईश्वर आप सभी को बरकत दे...

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.