ईसा ने कहा "पूरा हुआ.."क्या पूरा हुआ?/

#पूरा_हुआ●●●
ईसा के विरोधी ईसा की दाढ़ी नोचकर खुश हो रहे थे
उन्हें जलील कर मुंह पर थूक रहे थे.
तमाचे जड़कर खिल्लियां कर रहे थे.
 बदन की मांस नोचने वाले कोड़े बरसा रहे थे. 
इस बीच परमेश्वर की महान योजना पूरी हो रही थी. 
वे इस बात से खुश हो रहे थे कि अब ईसा की कहानी हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो रही है. 
अब ईसा के मरने के साथ ही ईसा की तालीमें नेस्तनाबूद हो जायेंगी.
 ईसा असहनीय पीड़ाओं से गुजर रहे थे और परमेश्वर की योजना शनै:शनैः चर्मोत्सर्ग पर थी.
गिनती पर लोग परमेश्वर से कुड़कुड़ाने लगे थे,उनपर जहरीले सांपों का कहर बरपा. मूसा ने पीतल का सर्प बनाकर ऊंचे पर लटकाया कि जो भी उस सर्प को आंख उठाकर देखे,मृत्यु से बच जाये..
गिनती 21:9
[]सो मूसा ने पीतल को एक सांप बनवाकर खम्भे पर लटकाया; तब सांप के डसे हुओं में से जिस जिसने उस पीतल के सांप को देखा वह जीवित बच गया।.परमेश्वर ने इस घटना को प्रतीक ठहराया था. ठीक वैसा ही ईसा को ऊंचे पर चढ़ाया जाना सुनिश्चित था.ईश विरोधी ईसा को सूली पर लटकाते हुए खुश हो रहे थे कि ईसा अब मर जायेगा. 
लेकिन ईसा ने इन्हें भी सूली पर से माफ किया और "पूरा हुआ'के शब्द के साथ आंखें मूंद ली,मौत को हराया.
अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्या पूरा हुआ??
    जवाब यही कि परमेश्वर की महान योजना कि उसे(ईसा) ऊंचे पर चढ़ाया जाये,महान यज्ञ जिसमें लहू की आहुति हो,पूरा हो कि जो भी उसकी ओर आंख उठाकर देखे वो जीवन पाये. चाहे वो पापी हो,गुनाहगार हो किसी भी वर्ग संप्रदाय का हो खेदित मन से उसकी हुजूरी में आये अनंत जीवन पायेगा.एक समय होगा सारे लोग उसे जानेंगे, हरेक घुटने टिकेंगे,.....
      आज भी विरोधी ईसानुयायियों को सताकर,प्रताड़ित कर, इबादत खाना तोड़कर,बाईबिल जलाकर खुश होते हैं. मसीहियों से गुजारिश है आप संयम बरतिए, धीरज धरिये,खुश होईये क्योंकि ऐसा होना तय है. लिखा भी है जो अंत तक धीरज धरेगा. वही अनंत जीवन का भागीदार होगा.मरकुस 13:11-13
[]जब वे तुम्हें ले जाकर सौंपेंगे, तो पहिले से चिन्ता न करना, कि हम क्या कहेंगे; पर जो कुछ तुम्हें उसी घड़ी बताया जाए, वही कहना; क्योंकि बोलने वाले तुम नहीं हो, परन्तु पवित्र आत्मा है।
[]और भाई को भाई, और पिता को पुत्र घात के लिये सौंपेंगे, और लड़केबाले माता-पिता के विरोध में उठकर उन्हें मरवा डालेंगे।
[]और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे; पर जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा॥
आलोक।।

Comments

Popular posts from this blog

परमेश्वर झूठ बोलता है. शैतान को बनाने वाला भी वही है.

दयानन्द और गुप्त संस्था Freemason

प्रायश्चित्त करनेवालों ईश्वरीय अनुग्रह होती है.