जीजस का जन्म बगैर वीर्य के कैसे संभव है?
Rajkumar जी जो परमेश्वर मिट्टी से इंसान पैदा कर सकता है. जो काम मनुष्य के लिए असाधारण लगता है. वह परमेश्वर से अलौकिक तरीके से संभव है. अलौकिक दिव्य शक्तियों को जानने समझने वाले परमेश्वर के अद्भुत कार्यों पर विश्वास करते हैं.
येसु मसीह दिव्य शक्ति से ही कुँवारी के गर्भ में आये.इसका शाब्दिक प्रमाण बाईबल है.
यीशु की पैदाइश जानने के लिए आपको कुंती पुत्र कर्ण की पैदाइश समझनी होगी.भगवान राम का जन्म कैसे हुआ यह जानना होगा.ऋषि श्रृंग और ऋषि गोकर्ण का जन्म समझना होगा.
आपको बिना शल्य चिकित्सा के बलराम के भ्रण प्रत्यर्पण समझना होगा.धरती के गर्भ से हजारों युवा नर नारियों की उत्पत्ति समझनी होगी.अलौकिक कार्यों को समझने के लिए संदीपनी के पुत्र का पुनर्जीवित होना जानना होगा. अंजनी पुत्र की पैदाइश समझनी होगी.देवताओं भगवानों के असाधारण असीमित शक्तियों को समझना होगा. सिरे से कोई भी तथ्य खारिज करना समाधान नहीं है.
आप अपनी साधारण बुद्धि से असाधारण अलौकिक शक्तियों को समझना चाहते हैं.
आध्यात्मिक विज्ञान के महाविद्यालय में दाखिला लेना होगा. आप नर्सरी के छात्र होकर महाविद्यालय के प्रमेय समझना चाहते हैं. यहीं गड़बड़ी है.

Comments
Post a Comment