यीशु को जिस दिन क्रूस पर लटकाया गया उस दिन को ईसाई गुड फ्राईडे क्यों कहते हैं??
#जिस_दिन_यीशु_लटकाया_गया_उस_दिन_ईसाई_गुड_फ्राईडे_क्यों_कहते_हैं!??
*#गुड_फ्राइडे_क्या_है ???*
कई लोगों का ऐसा मानना है की, '#गुड_फ्रायडे' ईसाइयों का एक त्योहार है, जो यीशु मसीह के क्रूस पर मारे जाने के स्मरण में मनाया जाता है. पर क्या सच्चाई इस बात तक ही सिमित है?
जी, बिल्कुल नहीं. '#गुड_फ्रायडे' के निमित्त कुछ अहम सच्चाईयाँ #गुड_न्यूज यह है....
कि, 'गुड फ्रायडे' में संसार के हर एक मनुष्य के पाप कर्मों की भरपाई या मुआवजा है.
बाईबिल जताता है : "कोई अपने भाई को किसी भी तरीके से छुड़ा नहीं सकता है -- क्योंकि आत्मा की छुड़ौती भारी है,बड़ा कठिन है कि दूसरों के दण्ड को अपने सर पर लिया जाये.वह अंत तक कभी न चुका सकेंगे -- कोई ऐसा नहीं जो सदैव जीवित रहे, और कब्र का मुँह न देखे."
यह सवाल अक्सर पूछे जाते हैं कि, हम मनुष्य सदा जीवित क्यों नहीं रह पाते? मौत ने हम पर अपना शिकंजा क्यों कसा है? मौत को हम हरा क्यों नहीं पाते? मोक्ष कैसे संभव है?मुक्ति कैसे मिलेगी?
इन प्रश्नों का सीधा सा जवाब बाईबल में है -- पाप !
"पाप का परिणाम मृत्यु है." "सब के सब पाप के वश में है, इसलिए सब मनुष्यों में मृत्यु फैल गई." अब, यह मृत्यु सिर्फ शारिरिक नहीं है, बल्कि आत्मिक तथा अनन्तकालिक है. इसी कारण हम सच्चे और जीवते परमेश्वर के साथ रिश्ता नहीं रख पाते. इसी कारण हमें ईश्वरी न्याय तथा दंड का सामना करना होगा. इसी कारण मनुष्यों को भविष्य में सर्वनाश का डर है. इस अनन्तकालिक मृत्यु के शिकंजे से सारी मानवजाति को छुड़ाने के लिए सहज मोक्ष पाने के लिए एक शक्तीशाली भरपाई की जरूरत थी. ऐसी भरपाई साधारण मनुष्य से संभव नहीं है.ऐसी भरपाई तो सिर्फ परमेश्वर ही कर सकते थे.
#खुशखबरी यह है कि, परमेश्वर ने अपने अनुग्रह में इसका इन्तजाम कर दिया है. खुद #देहधारी मनुष्य रूप में प्रगट हुए. प्रभु यीशु मसीह ही वह अनोखी व्यक्तित्व हैं जिनमें ईश्वरत्व की सारी परिपूर्णता शरीर रूप में वास करती है. उन्होंने अपने वचनों तथा अद्भुत कामों, और नाना प्रकार के सामर्थ्य के कामों द्वारा अपने ईश्वरत्व का सबूत दिया. उन्होने अपने आने के प्रयोजनों को स्पष्ट करते हुए कहा था : "मैं इसलिए आया हूं कि, बहुतों की छुडौती के लिए अपने प्राण दूँ." "अच्छा चरवाहा मैं हूं ; अच्छा चरवाहा भेडों के लिए अपना प्राण देता है."
अपने वायदे को पुरा करते हुए प्रभु यीशु ने क्रूस की मृत्यु सह ली और सारे मानवजाती के पापों को अपने उपर उठाकर अपने आपका बलिदान किया. वही सारे जगत के पापों का प्रायश्चित है. उन्होने शैतान के कामों को नष्ट कर दिया. वह हमारे लिए शापित हुआ उसने अपनी लहु से हमें मोल लिया कि हम उसके हो जायें, लिखा है, "जो काठ पर लटकाया जाता है वह शापित है."
अब, पाप की बेड़ियों से, शाप की जकड़ से, शैतान के बंधनों से, संसार की बुराई से और दण्ड से हमें बचा लिया है. जरूरत यह है कि हम पापों से तौबा कर लें......
उसकी कुर्बानी से हमारा सच्चे और जीवते परमेश्वर के साथ हमारा मेल हो गया है....उस बलिदान के कारण हम परमेश्वर की सन्तान बन गए हैं
'गुड फ्रायडे' की 'गुड न्यूज' यही है कि, हर एक पापी मनुष्य के लिए अब उध्दार का मार्ग तैयार है और वह प्रभु यीशु मसीह है.
इस उध्दार को पाने के लिए आप को सिर्फ दो बातें करनी होगी : एक, अपने पापों को मान लें.तौबा कर लें....
Comments
Post a Comment