पुनर्जन्म सत्य या मिथ्या.. संवाद
पुनर्जन्म तथ्य या मिथ्या?? भाग 3 नित नए विचारों का जन्म होता है ना कि आत्मा या शरीर का। पुनर्जन्म थ्यौरी मिथ्या है सत्य नहीं. पुनर्जन्म से संबंधित तमाम ऐसे वीडियो,ऑडियो सामने आये जो जांच में झूठे साबित हुए हैं. जैसे 1:एक बालक पुनर्जन्म लेकर अपने हत्यारों को पकड़वाया.2:राजस्थान का एक बालक जिसे पिछले जन्म की सारी बातें याद हैं..वगैरह.ऐसे खबर जरूर सुर्खियों में रहे लेकिन अफवाह साबित हुए. यादाश्त मस्तिष्क में संधारित होता है. व्यक्ति की मृत्यु के बाद मस्तिष्क भी खाक हो जाता है. माना पुनर्जन्म होता है आत्मा नए शरीर में प्रवेश करती है. यहाँ आत्मा का आना और जाना हुआ ना कि पुनर्जन्म. आत्मा जिस शरीर में प्रविष्ट हुई उसमें नया मस्तिष्क, नया ह्रदय और शरीर के तमाम इंद्रियां नई हैं ऐसे में पिछले जन्म की यादाश्त होना कतई संभव नहीं.आत्मा पिछले जन्म में राम पर थी अब रहीम की शरीर पर है. आत्मा पहले कीर्तन करती थी अब कलमा पढ़ती है...इसी संदर्भ में आर्य बंधु से चर्चाओं का हिस्सा प्रस्तुत है.. आर्य: हमारे आसपास जो कुत्ता-सुअर आदि पशु हैं वे नरक का जीवन जी रहे है...